मूसलाधार बारिश से पानी पानी हुआ स्मार्ट सिटी भागलपुर

भागलपुर : शहर में हो रही मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं शहर में सड़कों पर जल जमाव होने से आवागमन करने वाले को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज दोपहर से तेज हवा के झोंके के साथ मुसलाधार बारिश होने से शहर के दक्षिण क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्कूल कॉलेज से आने वाले छात्र एवं छात्राओं को घुटने भर पानी में डूब कर अपने घर जाना पड़ रहा है। शहर के शिवपुरी कॉलोनी,शीतला स्थान चौक बाल्टी कारखाना रोड पर भी घुटने भर से ज्यादा पानी जमा हो गया।

https://www.instagram.com/reel/C_5kY4VvUkf/?igsh=MWUzODI4emJycXNrMg==

हालांकि इस तरह सड़कों पर जल जमाव होने से नगर निगम के दावों की पोल भी खुल जाती है क्योंकि बारिश होने से नाले का पानी वहाव सड़क पर तेजी से होता है जिससे सड़क और नाला एक हो जाता है।

  • ये भी पढ़े..

    IIIT भागलपुर में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन पर छह दिवसीय FDP का शुभारंभ, विशेषज्ञों ने इंडस्ट्री 4.0 पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…