भागलपुर में आज और कल झमाझम बारिश के आसार

भागलपुर। गुरुवार की रात उमस से उबलने के बाद दिन भी गर्मी व उमस के बीच गुजर गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो शुक्रवार एवं शनिवार को जिले की कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी व उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार एवं शनिवार को आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिन एवं रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है।

  • Related Posts

    बैजानी की धरती से CM नीतीश का ‘मिशन 2030’! बोले— “10 लाख दे दी, अब 1 करोड़ को देंगे नौकरी”; भागलपुर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कैंसर अस्पताल का तोहफा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर वार्ड 25 को मिली ₹19 लाख की ‘स्मूथ’ सौगात! महापौर और उप महापौर ने किया मंठघाट रोड का उद्घाटन; अब सुगम होगी आवाजाही

    Share Add as a preferred…

    Continue reading