भागलपुर में पीतल को सोना बता ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के मानिक सरकार इलाके में गुरुवार को पीतल को सोना बताकर ठगी करने के प्रयास में दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में इशाकचक क्षेत्र का दुर्गा राय और बेगूसराय का रूदल सहनी शामिल हैं।

झारखंड के गोड्डा के देवानंद ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्य को डॉक्टर से दिखाने के लिए यहां आया था। मानिक सरकार इलाके में दो ठग पीतल के टुकड़े को 80 हजार का सोना बता 10 हजार में लेने को कहने लगा। ठग उससे यूपीआई के माध्यम से पैसे मंगवाने को कहने लगा।

ठगी का एहसास होने पर देवानंद ने अस्पताल में काम करने वाले अपने मित्र और अन्य लोगों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया। जोगसर थानेदार इंस्पेक्टर केएन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व सांसद के तीन पुत्र समेत पांच आरोपियों को जेल, जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग मामले में कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में मुंगेर का युवक गिरफ्तार, पाक गैंगस्टर से संपर्क की जांच तेज

    Share Add as a preferred…