तेजस्वी यादव ने की घोषणा-‘हमारी सरकार आई तो 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे’

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव अपने संवाद यात्रा पर हैं. उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत कल बुधवार को समस्तीपुर से किया. इसी बीच तेजस्वी यादव ने जनता के लिए बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो राज्य के सभी परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी.

तेजस्वी ने कहा, “जहां भी जा रहे हैं, लोग महंगी बिजली को लेकर परेशान दिख रहे हैं. बिहार में सबसे महंगी बिजली मिलती है. हम नया बिहार बनाना चाहते हैं. नई सोच के साथ लोगों को आगे ले जाना चाहते हैं. हमलोगों की सरकार बनी तो 200 यूनिट फ्री बिजली बिहार के लोगों को उपलब्ध कराएंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि लोग बिजली बिल की शिकायत लेकर हमारे पास आते हैं. सारी समस्याओं का हल इससे ही निकल सकता है. लोकसभा चुनाव के दौरान भी ये बात हमने कही थी. जब हमारी सरकार आई तो इसे लागू करेंगे.

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…