अमेरिकी डेलिगेशन ने किया अक्षरधाम मंदिर का दौरा, अभिषेक भी किया; पढ़े पूरी रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भारत की महत्वपूर्ण यात्रा पर आया हुआ है। इस यात्रा के क्रम में डेलिगेशन ने 15 अगस्त को राजधानी नई दिल्ली में स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिकी कांग्रेसमैन रो खन्ना और माइकल वाल्ट्ज कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने अक्षरधाम मंदिर के भीतर आध्यात्मिक दर्शन और डिजाइन की जानकारी ली और कला और वास्तुकला की प्रशंसा की।

हिंदू परंपरा के अनुसार अभिषेक 

अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पवित्र हिंदू परंपरा के अनुसार अभिषेक किया। इसमें भारतीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के प्रति सम्मान को स्वीकार करते हुए शांति और शुभकामनाओं के रूप में पवित्र जल डालना शामिल है। साथ ही उन्होंने नाव की सवारी का अनुभव करते हुए भारत की समृद्ध विरासत के बारे में भी जाना।

भारत की संस्कृति को जाना

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य रो खन्ना ने इस मौके पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि अक्षरधाम की ओर से इस स्वागत से वो सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे और इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व पर भी प्रकाश पड़ा है। वहीं, माइकल वाल्ट्ज ने कहा कि स्वामीनारायण अक्षरधाम की यात्रा एक अविश्वसनीय अनुभव रही। इसने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ों के बारे में हमारी समझ को गहरा किया है।

आकर्षण का केंद्र है अक्षरधाम

नई दिल्ली का स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रतीक के रूप में कार्य करता है। हर साल दुनियाभर से लाखों लोग इस मंदिर के दर्शन को आते हैं। अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की ये यात्रा अमेरिका और भारत के बीच अंतर-सांस्कृतिक संबंधों और आपसी समझ को बढ़ावा देने के महत्व को दर्शाती है।

  • ये भी पढ़े..

    वैशाली के राघोपुर में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण से सनसनी, गंगा में शव फेंके जाने की आशंका, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

    Share Add as a preferred…

    गया में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग का खुलासा, लॉज में बना रहे थे नकल की योजना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *