राक्षस प्रवृत्ति की है कांग्रेस.. बोले नित्यानंद राय- ‘रणदीप सुरजेवाला 2024 की हार के डर से विचलित’

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा के लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि भाजपा के लोग राक्षस हैं और उन्हें जो वोट करते हैं वह भी राक्षसी प्रवृत्ति के हैं. इसको लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि यह बात जिन्होंने कहा है वह खुद ही राक्षस हैं।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता सुरजेवाला सहित सभी नेता 2024 की हार को लेकर विचलित हो गए हैं. साथ ही नित्यानंद राय ने कहा कि राक्षस कौन होता है? राक्षसी प्रवृत्ति किसकी होती है? यह हम सब जानते हैं. जो गरीब को सताता है वो राक्षस प्रवृत्ति का होता है, जो भ्रष्टाचार करे, वह राक्षस प्रवृत्ति का होता है. गरीबों का दमन, देश में अराजक स्थिति जैसे कामों को कांग्रेस ने किया है और इस तरह के कार्य को करने वाली कांग्रेस खुद राक्षस प्रवृत्ति की है।

नित्यानंद राय ने कहा कि जो देश हित की बात ना करे वो राक्षस प्रवृत्ति का होता है. जो समाज के लिए दमनकारी नीति रखता है वो राक्षस प्रवृत्ति का होता है. जो अहंकार में रावण की तरह डूब जाता है, वह राक्षस प्रवृत्ति का होता है. कांग्रेस और कांग्रेस के नेता अहंकार में डूब चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता और पीएम मोदी जनता की सेवा और विकास में विश्वास रखते हैं.”

  • Related Posts

    पटना मेट्रो के ‘प्रायोरिटी कॉरिडोर’ पर बढ़ा कदम! खेमनीचक से मलाही पकड़ी तक हाई-लेवल चेकिंग; अब बस कुछ ही दूर है सफर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *