पति-पत्‍नी के बीच झगड़े का पड़ोसी ने उठाया फायदा, महिला के साथ रात भर किया दुष्कर्म

यूपी के बरेली में पति-पत्‍नी के बीच झगड़ा हुआ तो बीच में पड़ोसी आ गया। पति से विवाद के बाद मायके में रह रही महिला से उसने नजदीकियां बढ़ाईं। फुसलाकर अपने साथ होटल ले गया और रात भर दुष्कर्म किया। सुबह वह पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि राजीव कॉलोनी निवासी सोमवीर उर्फ सोनू कश्यप से करीब तीन महीने पहले उसकी जान पहचान हो गई। इसको लेकर पति से विवाद हो गया और वह अपने मायके में जाकर रहने लगी। आरोप है कि 26 अगस्त की रात करीब दस बजे सोनू ने किसी जरूरी काम का बहाना करके उसे बुलाया और कहा कि बाद में पति के पास ससुराल छोड़ देगा।

बातों में फंसाकर सोनू उसे सेटेलाइट के पास एक होटल में ले गया और वहां पर नशा देकर रात भर दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपी उसे नशे की हालत में सुभाषनगर में छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह वह पति के पास पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। घटना के चलते वह तीन-चार दिन अवसाद में रही और फिर रविवार को सोनू के खिलाफ थाना सुभाषनगर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    टूटा पैर, नहीं टूटा प्यार.. सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले पंकज से आरती ने रचाई शादी.. शिव मंदिर बना गवाह, लोग बोले—आज भी ज़िंदा है सच्चा इश्क

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    टीएमबीयू में ‘ग्रिवांस कमेटी’ को लेकर विवाद- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद आदेश जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण: ABVP

    Share Add as a preferred…

    Continue reading