सीतामढ़ी में बदमाशों ने युवती को मारी गोली

सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के रधाउर गांव में शुक्रवार की देर रात पंचायत के मुखिया रविशंकर को खोजने आए बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। जख्मी युवती की पहचान रधाउर उतरी टोला वार्ड नंबर 8 निवासी अरविंद तिवारी की 18 वर्षीया पुत्री रिमझिम कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दो गोली बदमाशों के द्वारा चलाई गई है।

गोली युवती की पेट में लगी

जिसमें एक गोली दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग की गई थी। जबकि एक गोली उस युवती को पेट में जा लगी। जख्मी युवती का इलाज सीतामढ़ी शहर के निजी क्लीनिक में चल रहा है। युवती का कहना है कि वह अपने कमरे में अकेले सो रही थी। उसके माता-पिता इलाज के लिए बाहर गए हुए हैं।

बदमाशों ने धमकी देकर दरवाजा खुलवाया

सीतामढ़ी में बदमाशों ने युवती को मारी गोली

दो बदमाश उसके घर पर आए और धमकी देकर दरवाजा खुलवाया। अंदर घुसने पर उसके ऊपर पिस्टल तान दी और कहा की मुखिया को फोन करके अभी के अभी बुलाओ। इनकार करने पर पहले एक गोली ऊपर चलाई फिर दूसरी गोली पेट में मार दी।

युवती ने ये भी बताया कि उसके साथ मुखिया की शादी की बात चल रही है। वहीं मुखिया ने भी स्वीकार किया है कि हां उसके साथ शादी की बात चल रही थी। वो बदमाश कौन हैं जिनको मुखिया से अदावत है और मुखिया को क्यों ढूंढ रहे थे। वही सुरसंड पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ बताने से इनकार कर रही है।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘डिजिटल डकैती’ का महाखुलासा! फिंगरप्रिंट क्लोन बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला CSP संचालक गिरफ्तार; 320 लोगों के अंगूठों के निशान बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर के मशाकचक में ‘गंदा धंधा’ बेनकाब! किराए के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट; सरगना संजीत समेत तीन गिरफ्तार, सिटी एसपी की बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading