भागलपुर : टोटो और टैंकर की टक्कर में 9 घायल

खगड़िया-भागलपुर सीमावर्ती भगवान पेट्रोल पंप के पास सतीशनगर से आ रही छात्रा से लदी टोटो को टैंकर ने ठोकर मार दी। इसमें आठ छात्रा सहित चालक भी जख्मी हो गए। भवानीपुर पुलिस ने सभी घायल को नारायणपुर पीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया। छात्रा आरती, अंशु, मधु सहित आठ ने बताया कि पीछे से आ रही टैंकर ने ठोकर मारी।

थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि टोटो भागलपुर या खगड़िया गया, मालूम नहीं है। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि सभी छात्रा खतरे से बाहर है। छात्रा आरती ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सात बजे कोचिंग करने जा रहे थे।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    बीएयू कुलपति का नालंदा कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर और पीआरसी मोकामा का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति और धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

    Share Add as a preferred…