मुख्यमंत्री नीतीश आज करेंगे खेल अकादमी का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को राजगीर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही 9 खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे। राजगीर में भवन निर्माण विभाग और खेल विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री सुबह पटना से राजगीर के लिए रवाना होंगे। वहां 3 बजे आयोजित समारोह में शामिल होंगे। अगले साल से राजगीर में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता होने की उम्मीद है। बिहार सहित पूरे भारत के राष्ट्रीय खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को यहां पर प्रशिक्षण भी मिलेगा।

यहां विभिन्न खेल जैसे एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी टर्फ स्टेडियम, स्वीमिंग पुल, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी, बैडमिंटन कोर्ट, तीरंदाजी, शूटिंग, टेबुल टेनिस, तलवारबाजी आदि खेलों के स्टेडियम का निर्माण किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    जंगल से भटककर गया के ग्रामीण इलाके में पहुंचे दो हाथी, गांव में दहशत का माहौल

    Share Add as a preferred…

    दरभंगा के पटोरी में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

    Share Add as a preferred…