बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। वबी आईपीएस पंकज कुमार राज को  निदेशक सह सचिव, बिहार खेल प्रधिकरण, पटना की सेवा गृह विभाग पटना को तत्काल प्रभाव से वापस लिया गया।

नितिन कुमार सिंह बने भागलपुर के नगर आयुक्त, साहिला बनीं पूर्णिया की उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, वही बेतिया की उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा रानी बनीं हैं। 2019 बैच के आईएएस कुमार अनुराग भागलपुर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और 2020 बैच के आईएएस गुंजन सिंह पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी बनाए गये हैं।

2018 बैच के आईएएस आशुतोष द्विवेदी बनाए गये उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, मुजफ्फरपुर.. वैभव श्रीवास्तव बने नालंदा के उप विकास आयुक्त, विनोद दूहन बने गया के उप विकास आयुक्त, अभिषेक रंजन भेजे गये गोपालगंज वही शेखर आनंद नालंदा के नगर आयुक्त बनाए गये हैं। जबकि निखिल धनराज निप्पणीकर मुंगेर के नगर आयुक्त बने हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक: AI पॉलिसी से शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर तक 47 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी तेज, Bihar AI Policy 2026 पर मंथन; विशेषज्ञों ने दिए बड़े सुझाव

    Share Add as a preferred…