पुनपुन में दीवाल ढहने से 25 लोग दबे, इलाके में अफरातफरी का माहौल

राजधानी पटना से सटे इलाके पुनपुन से एक बड़ी खबर निकल कर समाने आ रही है। यहां दीवार ढहने से 25 दब गए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस टीम को दे दी गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम के तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक,पुनपुन इलाके में दीवार गिरने से कई लोगों के दबने की सूचना है। सूचना यह मिल रही है कि दीवार ढहने से कम से कम 25 लोगों के दब गए हैं। मौके पर पुलिस और राहत दल के सदस्य पहुंच गये हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। खबर लिखे जाने तक कई लोगों को मलवे से बाहर निकाला गया है, जबकि अभी भी कई लोग मलवे में दबे हुए हैं। फिलहाल ग्रामीणों की सहायता से पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। जिसमें कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…