मोबाइल चोर को पुलिस ने पकड़ा तो खुद का गला काटा

रांची/हाजीपुर। जगन्नाथपुर क्षेत्र की दुकान से मोबाइल की चोरी के आरोपी ने पकड़ाने के बाद ब्लेड से अपना गला काट लिया। इससे पहले गुत्थम-गुत्थी में चोर के पास मौजूद ब्लेड से कटने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। यह घटना बिहार के वैशाली जिले के विदुपुर गांव में सोमवार रात में उस समय हुई, जब रांची पुलिस मोबाइल चोर राहुल पंडित को उसके गांव से पकड़ा।

दरअसल, कुछ दिन पूर्व जगन्नाथपुर इलाके में खुशी टेलीकॉम से नकदी समेत 25 लाख के मोबाइल की चोरी हुई थी। पुलिस को आरोपी का सुराग मिला। पुलिस की टीम सोमवार को आरोपी को पकड़ने के लिए वैशाली पहुंची थी।

आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का मोबाइल किया जब्त

रांची एसएसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रांची पुलिस की टीम ने आरोपी राहुल पंडित के घर की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस की टीम ने उसके घर से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह वैशाली जिले में चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुका है. चोरी के मामले में वह दो बार जेल भी जा चुका है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता है.नगदी समेत 30 लाख का मोबाइल की थी चोरीजगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर टू मार्केट स्थित खुशी टेलीकॉम में 12 मई को चोरों ने गैस कटर से मोबाइल दुकान का शटर काटकर नगदी सहित 25 लाख रुपए के मोबाइल की चोरी कर ली थी. इस मामले में दुकान मालिक प्रमोद कुमार ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले में रांची एसएसपी ने बताया है कि आरोपी को पकड़कर रांची ले आया गया है. पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है.

  • Related Posts

    सीवान में पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़! दो वांटेड बदमाशों के पैर में लगी गोली; बसंतपुर के लहेजी गांव में खूनी संघर्ष, दोनों पटना रेफर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading