जुलुस के दौरान युवक की हत्या, एक घायल

बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जुलूस के दौरान एक युवक की हत्या और एक अन्य के घायल होने की खबर सामने आई है। यह घटना बड़हरिया थानाक्षेत्र के विशमरापुर गांव में हुई।

वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान विनय गिरि के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक का नाम सलमान गद्दी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिवान-बड़हरिया मुख्य पथ को जाम करके आगजनी की है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश की भावना व्य्पात हो गई है। हालांकि, घटना की सूचना हासिल होने के बाद पहुंची पुलिस की टीम लोगों को समझाने में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि, बड़हरिया थानाक्षेत्र में रविवार की देर रात जुलूस के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृत युवक माधोपुर विपिन गिरि का बेटा विनय गिरि बताया जा रहा है, जबकि घायल बाहरन गद्दी का बेटा सलमान गद्दी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिवान बड़हरिया मुख्य पथ को जाम कर आगजनी कर दी, इससे आवागमन पूरी तरह बाधित है।

  • ये भी पढ़े..

    मोहर्रम और श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच बाईपास थानाध्यक्ष सम्मानित, पुलिस मित्रों ने सराहा योगदान

    Share Add as a preferred…

    रोशन आनंद का बड़ा हमला: “खान सर का पूरा साम्राज्य झूठ की बुनियाद पर खड़ा”, शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में लगाए गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…