रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका में नौसेना के सतही युद्धक केंद्र का किया दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान टेनेसी के मेम्फिस में नौसेना के सतही युद्धक केंद्र (एनएसडब्लूसी) में विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल (एलसीसी) का दौरा किया।

यह चैनल दुनिया की सबसे वृहद एवं तकनीकी रूप से सर्वाधिक उन्नत जल सुरंग सुविधाओं में से एक है। यहां पर पनडुब्बियों, टारपीडो और नौसेना के सतही जहाजों तथा प्रोपेलरों का परीक्षण किया जाता है। इस दौरान रक्षा मंत्री को इस केंद्र के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें सुरंग के वास्तविक प्रयोग से अवगत कराया गया।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस अवसर पर राजनाथ सिंह के साथ अमेरिका में भारत के राजदूत, भारतीय नौसेना के महानिदेशक, नौसेना संचालन कर्मी और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से रक्षा प्रौद्योगिकी परामर्शदाता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। अमेरिकी नौसेना के नीति उप-अवर सचिव ने उनका स्वागत किया और सतही युद्धक केंद्र के कमांडर तथा तकनीकी निदेशक ने तमाम उपयोगी जानकारी उनके साथ साझा की।

 

मंत्रालय के अनुसार इस महत्वपूर्ण चर्चा का उद्देश्य भारत में स्वदेशी डिजाइन और विकास के लिए इसी प्रकार की सुविधाओं की शुरुआत के लिए चल रहे प्रस्ताव की दिशा में सहयोग करना भी है।

  • ये भी पढ़े..

    ओमान में दिल का दौरा पड़ने से प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम में डूबा पूरा इलाका

    Share Add as a preferred…

    Instagram और Facebook अचानक हुए डाउन, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान; Meta की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

    Share Add as a preferred…