भागलपुर : कोलकाता मामले को लेकर मायागंज अस्पताल में चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

भागलपुर : कोलकात्ता के अस्पताल में महिला चिकित्सक डॉक्टर मौमिता रेप और हत्या मामले को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं को भी अब डर सताने लगा है और यही कारण है भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भी डॉक्टर के साथ मेडिकल के छात्र छात्राओं ने कोलकाता के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा ममता खुद महिला है उन्हें शर्म आनी चाहिए न्याय के बदले प्रदर्शन में उतरकर राजनीति कर रही है। हथियारों को जल्द फांसी के तख्ते तक पहुंचाएं नहीं तो और भी उग्र प्रदर्शन के लिए हम लोगों को बाध्य होना पड़ेगा।

आपको बता दें कि भागलपुर के मायागंज अस्पताल का डॉक्टर ने कल भी इमरजेंसी सेवा ठप रखा था और आज भी ठप है। ऐसे में बाहर से आए मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, पारिवारिक तनाव और मानसिक स्थिति बनी मौत की वजह

    Share Add as a preferred…

    डीआरसीसी बरारी में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन, 227 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

    Share Add as a preferred…