बिहार बंगाल के लोगों को जल्द मिलेगा बन्दे भारत ट्रैन की सुविधा , कितना होगा किराया ?

पटना से हावड़ा के बिच चलने वाली बन्दे भरत ट्रैन का पहला ट्रायल हो चूका है. जबकि दूसरा ट्रायल आज होना है. बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन पटना, मोकामा, लखीसराय, किऊल, जसीडीह होते हुए हावड़ा तक जाएगी . हालांकि फाइनल शेड्यूल और किराया तय होने के बाद ही एग्जैक्ट रनिंग डेट जारी किया जाएगा।

पटना से हावड़ा के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा ट्रायल रन आज शुरू हुआ है. बता दें कि ट्रायल रन पूरा होने के बाद ट्रेन का किराया और परिचालन तिथि तय की जाएगी . वहीं ट्रायल रन का रूट तय कर लिया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन पटना, मोकामा, लखीसराय, किऊल, जसीडीह होते हुए हावड़ा तक जाएगी . हालांकि फाइनल शेड्यूल और किराया अभी तय नहीं हुआ है. रेलवे के अधिकारियों से मिली सुचना के अनुसार अभी एग्जैक्ट रनिंग डेट जारी नहीं किया गया है।

रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पटना से हावड़ा के बीच चेयर कार का किराया 1460 रुपये के आसपास होगा, वहीं एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2650 रुपये तक हो सकता है . हालांकि अभी कैटरिंग शुल्क समेत किराया कितना होगा तय नहीं हुआ है . अगले एक दो दिनों में अंतिम रूप से निर्णय हो जाएगा. बता दें पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव बिहार के चार स्टेशनों पर होगा जबकि पश्चिम बंगाल में सिर्फ एक स्टेशन पर ही ट्रेन रुकेगी. बता दें कि ट्रैन के उद्घाटन की तिथि के लिए जोनल रेलवे केंद्रीय निर्देशों के इंतजार में है।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…

    NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी: ‘दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *