बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ये घटना बेगूसराय के जीरो माइल ओपी क्षेत्र के एक होटल की है, जहां बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक जमीन कारोबारी कार से पटना जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन तभी बेखौफ अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है और अपराधियों की शिनाख्त में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    नालंदा में सनसनी: दो दिन से लापता छात्रा का शव कुएं से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    बड़ी कार्रवाई: भागलपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 2 अपराधी गिरफ्तार; पिस्टल, कट्टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *