बिहार के इन पांच जिलों आज होगी भारी बारिश, जानें मौसम विभाग का लेटेस्ट अलर्ट

बिहार में पिछले पांच दिनों से मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. बुधवार को पश्चिमी बिहार के पांच जिलों गोपालगंज, सिवान, बक्सर, कैमूर और रोहतास में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है. उत्तर और दक्षिण के पूर्वी इलाकों में भी वज्रपात के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. राजधानी पटना समेत मध्य बिहार में मॉनसून ज्यादा सक्रिय नहीं रहेगा, लेकिन आसमान में बादल छाये रहेंगे. धूप के लिए लोगों को इंतजार करना होगा।

बुधवार से झमाझम बारिश

मंगलवार को बिहार में मॉनसून थोड़ा कमजोर रहा और कई जिलों में उमस भरी गर्मी पड़ी. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से अगले सात दिनों तक पूरे बिहार में झमाझम बारिश होगी और मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा. सभी जिलों में हल्की या बहुत हल्की बारिश होगी. कुछ जिलों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज होगी. वहीं, पांच जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

कहां कितनी हुई बारिश

मंगलवार को सबसे ज्यादा बारिश कटिहार में 84.6 मिलीमीटर, सीतामढ़ी में 75.8 मिलीमीटर और नवादा में 74.2 मिलीमीटर दर्ज की गई. जमुई में 61 मिलीमीटर, बक्सर में 55.6 मिलीमीटर, पूर्णिया में 55.2 मिलीमीटर, मुजफ्फरपुर में 54.2 मिलीमीटर, शेखपुरा में 52.2 मिलीमीटर, मधुबनी में 50.02 मिलीमीटर, लखीसराय में 49.2 मिलीमीटर, भागलपुर में 45.6 मिलीमीटर और गया में 43.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सिवान, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद में भी मध्यम स्तर की बारिश हुई. राजधानी पटना के पश्चिमी इलाकों में बहुत हल्की बारिश हुई।

Related Posts

जेडीयू में अंदरूनी कलह तेज: सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर खतरा, पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग

Share Add as a preferred…

Continue reading
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण! सोशल मीडिया पर फैली ‘भ्रामक’ खबरों का पर्दाफाश; जानिए क्या है रिफिल की असली समय-सीमा

Share Add as a preferred…

Continue reading