रेलवे ने ट्रेन के इंजन का नाम रखा नालंदा

प्राचीन और मध्यकालीन भारत में शिक्षा के महान केंद्रों में शामिल रहे नालंदा विश्वविद्यालय के नाम पर रेलवे ने अपने एक इंजन का नाम रखा है।

इसके जरिये नालंदा विश्वविद्यालय के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले भी रेलवे ने शहीदों, स्मारक, स्वतंत्रता सेनानियों और प्रसिद्ध भारतीय महिलाओं के नाम पर इंजन का नाम रखा था। रेलवे के अनुसार राजगीर शहर के पास स्थित नालंदा विवि ने 5वीं और 6वीं शताब्दी के दौरान कला और शिक्षा के संरक्षण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उस काल को भारत का स्वर्ण युग भी कहा जाता है। हाल ही में इसके परिसर का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि नालंदा विश्वविद्यालय भारत की विकास यात्रा की पहचान बनेगा।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: ICU में मची चीख-पुकार, धुएं के बीच जिंदगी की जंग हार गए 5 मरीज

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: 95 वर्षीय राधा देवी की हिम्मत से बचीं कई जानें, धुआं देखते ही स्टाफ को दी सूचना

    Share Add as a preferred…