बक्सर में तिरंगा यात्रा के दौरान अश्विनी चौबे ने की बाइक की सवारी, बोले- ‘2047 तक भारत विकसित राष्ट्र होगा

बक्सर से वरिष्ठ भाजपा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे दिल्ली में हर घर तिरंगा बाइक यात्रा में शामिल हुए. अपने बेबाक बयान के लिए मशहूर केंद्रीय राज्यमंत्री इस दौरान बिल्कुल अलग लुक में दिखे. बाइक पर हेलमेट पहने अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

तिरंगा यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी हर घर तिरंगा लहराएगा. आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने लोगों से हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान भी किया।

उन्होंने बताया कि आजादी के लिए लाखों देशभक्तों ने कुर्बानियां दी हैं. तभी आज हम आजाद देश में सांसे ले रहें हैं. देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला: ‘152 पेपर लीक ने 7.7 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित किया’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी नई शर्त, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित भरोसा चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *