भागलपुर निवासी बरबीघा के थाना प्रभारी बालमुकुंद राय के निधन से शोक की लहर

भागलपुर : नाथनगर थानाक्षेत्र की रन्नूचक पंचायत के रसलपुर गांव के निवासी शेखपुरा जिला मिशन थाना बरबीघा के थाना प्रभारी बालमुकुंद राय (47 वर्ष) की शुक्रवार की रात आठ बजे हार्टअटैक से मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही रसलपुर गांव में कोहराम मच गया। बालमुकुंद 2009 बैच के एसआई थे। मृतक के परिजन सौरभ राय ने बताया कि बालमुकंद का परिवार बेगूसराय में रहता है। मृतक को दो बेटे हैं। मृतक दो भाई व तीन बहन हैं।

बरबीघा से शव लाकर शनिवार को सुल्तानगंज गंगा घाट पर पांच वर्षीय बड़े पुत्र अक्षत ने पिता को मुखाग्नि दी। मृतक की पत्नी नीतू देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। मिशन थाना के थानाप्रभारी बालमुकुंद पांच भाई बहन में दूसरे नंबर पर थे। एक छोटा भाई बैंक ऑफ बड़ोदा में अधिकारी हैं। जबकि पिता सुधीर राय पोस्टमास्टर से रिटायर्ड हुए थे। बालमुकुंद एक एक माह पूर्व गांव आए थे।

 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…