आत्मा की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न, खरीफ अभियान व किसान चौपालों पर हुआ विचार-विमर्श

भागलपुर, 29 मई 2025:जिला कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), भागलपुर की शासी परिषद की बैठक जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, रेशम, बैंकिंग और विज्ञान से जुड़े अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया और कृषि विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया।


प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में आत्मा के परियोजना निदेशक श्री प्रेम शंकर प्रसाद, उप परियोजना निदेशक श्री प्रभात कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, पौधा संरक्षण विभाग, नाबार्ड, जिला उद्योग केंद्र, यूको बैंक, कृषि विज्ञान केंद्र, सबौर, तथा रेशम उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


वित्तीय वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों की समीक्षा

बैठक में आत्मा द्वारा वर्ष 2024-25 में संपादित कार्यक्रमों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
24 फरवरी 2025 को आयोजित किसान सम्मान समारोह तथा प्रगतिशील किसानों पर आधारित स्मारिका की सराहना की गई।


खरीफ महाभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा

  • 26 मई से 1 जून 2025 तक प्रखंड स्तर पर खरीफ प्रशिक्षण आयोजित हो रहे हैं।
  • 2 जून से जिले की 238 पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
  • 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 135 गांवों में कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

कृषकों को मिलेंगे आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के लिए प्रगतिशील किसानों के खेतों को चुना गया है, जहां किसान स्वयं प्रशिक्षक की भूमिका निभाएंगे
उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि:

  • भागलपुरी सिल्क उत्पादन करने वाले किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए।
  • केला की आधुनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु विशेष प्रशिक्षण हो।
  • किसान मेलों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में हो ताकि अधिक से अधिक किसानों तक जानकारी पहुंचे।

बैठक में भागलपुर जिले में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में आत्मा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई और भविष्य की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन का संकल्प लिया गया।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *