मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिये चयनित बिहार की बेटी सुश्री काजल रानी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

पटना, 10 अगस्त 2024 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ प्रतियोगिता के लिये चयनित बिहार की बेटी सुश्री काजल रानी ने शिष्टाचार मुलाकात की। पटना में आयोजित मिस यूनिवर्स बिहार प्रतियोगिता में सुश्री काजल रानी मिस यूनिवर्स बिहार चुनी गयी। दिल्ली में आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता में सुश्री काजल रानी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिये चयनित बिहार की बेटी सुश्री काजल रानी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री ने सुश्री काजल रानी को अपनी शुभकामनायें देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस अवसर पर मिस यूनिवर्स बिहार संस्था की निदेशक श्रीमती नीतू कुमारी एवं पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए बड़े निर्देश, PDS व्यवस्था होगी और मजबूत

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- जनता बदलाव का मन बना चुकी है, भाजपा की हार तय

    Share Add as a preferred…