नित्यानंद राय बोले : एससी-एसटी के आरक्षण को बनाए रखेगी केंद्र सरकार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आरक्षण को लेकर क्रीमीलेयर के फैसले पर कहा है कि मोदी सरकार ने स्पष्ट किया है कि बाबा साहब के संविधान में एससी-एसटी के आरक्षण का जो प्रावधान है उसमें क्रीमीलेयर नहीं है। सरकार संविधान में मौजूद प्रावधानों के अनुसार ही एससी-एसटी के लिए आरक्षण बनाए रखेगी।

शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में विकास की गंगा देश के साथ-साथ बिहार में भी बह रही है। एनडीए के नेतृत्व में चल रही बिहार की विकास योजनाओं से सभी लाभान्वित हो रहे हैं। लोगों को अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित चाहिए। बिहार में अब जात-पात नहीं विकास की राजनीति चलेगी। वक्फ बोर्ड के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को उसके तथ्यों पर जाना चाहिए कि किस प्रकार से वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का उपयोग किसी अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं, बच्चों और गरीबों के लिए हो सकता है। अब मामला जेपीसी में चला गया है। बांग्लादेश में गठित नई सरकार को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कांग्रेस की अलग सोच है। केंद्र सरकार बांग्लादेश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

वहां के हिंदू सुरक्षित रहें, इसको लेकर सरकार भी चिंतित है और उचित कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री बेहद संवेदनशीलता के साथ इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीतिक यात्रा समाप्त हो गई है। अपने उपमुख्यमंत्री के कार्यकाल में तेजस्वी ने छह विभाग रखकर लूट-खसोट मचाई। इसलिए यात्रा करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…