जमुई में बेटे ने मां संग मिल की पिता की हत्या

सोनो (जमुई)। बटिया थाना के नैयाडीह गांव में गुरुवार की रात बेटे ने मां के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक नैयाडीह गांव का 55 वर्षीय नरेश यादव था। मृतक ने हाल के दिनों में अपनी चार कट्टा जमीन को बेच दिया था। इसको लेकर परिवार के बीच विवाद चल रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार नरेश उर्फ नारो यादव अपने इकलौते बेटे सकलदेव यादव उर्फ काना और पत्नी से बिना पूछे अपनी जमीन बेच रहा था। इसी को लेकर उसका पत्नी और बेटे के साथ विवाद चल रहा था। मामले में बटिया थाना की एसएचओ नीतृ कुमारी ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए दिया गया। पुलिस जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    सहरसा में निकाह के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने पर बवाल: बारात में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर की जर्जर सड़क पर बवाल: सामाजिक कार्यकर्ता ने इंजीनियर पर एफआईआर की मांग की, ‘झूठी रिपोर्ट देकर प्रशासन को गुमराह करने’ का आरोप

    Share Add as a preferred…