बिहार के जमुई में पत्नी व बेटी को गला घोंट मारा, खुद का भी गला रेता

जमुई : बलथर पंचायत के पेलवाजन मुस्लिम टोला में शुक्रवार को एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और पांच माह की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद धारदार हथियार से अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की। हालांकि उसकी जान बच गई है।

आरोपी पति ओलयत अंसारी उर्फ सोनू बताया गया है जबकि मृतकों में उसकी पत्नी नसरीन (25 वर्ष) व बेटी अलीशा (5 माह) शामिल हैं। परिजनों के अनुसार ओलायत अंसारी का पत्नी नासरीन के साथ झगड़ा हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि ओलायत ने अपना आपा खो दिया और पहले नासरीन की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद उसने पांच माह की मासूम बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, एसएचओ दीनानाथ सिंह मौके पर पहुंचे। मामले में हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    सहरसा में निकाह के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने पर बवाल: बारात में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर की जर्जर सड़क पर बवाल: सामाजिक कार्यकर्ता ने इंजीनियर पर एफआईआर की मांग की, ‘झूठी रिपोर्ट देकर प्रशासन को गुमराह करने’ का आरोप

    Share Add as a preferred…