महावीरी झंडा के दौरान दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा

मोतिहारी में महावीरी झंडा खेलने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई है। चाकूबाजी की इस घटना में चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरी गांव की है।

मृतक की पहचान अजगरी गांव निवासी कृष्णनंदन राम के 35 वर्षीय बटे राजकुमार के रूप में हुई है। राजकुमार पेशे से शिक्षक था। बताया जा रहा है कि बीती रात सभी लोग गांव में झंडा खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के राजकुमार को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायल राजकुमार को आनन-फानन मे परिजन अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि बीती रात झंडा खेलने के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी हुई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिनका इलाज चल रहा है।छानबीन चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में चीनी उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन और 25 नई मिलों की तैयारी तेज

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्वाद का नया ठिकाना बना ‘जायका मटन’, तिलकामांझी में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुई खास फूड डेस्टिनेशन

    Share Add as a preferred…