राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस भवन में किया गया झंडातोलन

भागलपुर :  भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के 64 वे स्थापना दिवस के मौके पर भागलपुर जिला युवा कांग्रेस द्वारा कांग्रेस भवन मैं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल कुमार द्वारा झंडोतोलन एवम वृक्षारोपण किया गया। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास सिंह ने कहा की भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की स्थापना 1960 मैं देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंद्रागांधी जी द्वारा की गई थी और तब से ही युवा कांग्रेस सामाजिक कार्य एवम देश हित मैं अपनी भूमिका निभा रही है।

युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन है। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि अभिषेक चौबे, इंटेक के अध्यक्ष रवि कुमार, छोटू कुमार, साजिद हुसैन,महिला नेत्री रोशनी गुप्ता, पिंटू कुमार एवम अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Bihar Diwas 2026: नीली रोशनी में नहाएगा भागलपुर! 22 मार्च से सैंडिस कंपाउंड में ‘बिहार गौरव’ का उत्सव; DM ने अफसरों को दिए ये खास निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading