भागलपुर में आजादी के बाद से ही सड़क के अभाव में जी रहे हैं लोग

भागलपुर : सबौर प्रखंड अंतर्गत बैजलपुर पंचायत के अमडांढ़ गांव स्थित वार्ड 11 के ग्रामीण सड़क के अभाव में बदहाल स्थिति में जीने को मजबूर हैं इस वार्ड के ग्रामीण कहते हैं कि आजादी के बाद से ही हमलोग नरकीय जीवन जी रहे हैं जितने भी मुखिया, पंचायत समिति, विधायक और सांसद हैं सबों को इस सड़क को बनाने की अपील की गई है लेकिन आज तक इस यह सड़क नहीं बन पाई है।

मुख्य सड़क से मिल्की टोला,अमडांढ का जुड़ाव नहीं हो पाया है।चार चक्का तो दूर हल्की बारिश में साइकिल भी इस मोहल्ले तक आना मुश्किल है।अब यह सवाल उठता है कि आखिर इतनी लंबी समय तक इस गांव के लोग किस प्रकार अपना जीवन व्यतीत करते होंगे। आखिर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण विकास विभाग कुंभकर्णी नींद में क्यों सोई है। सरकार अगर नहीं सोई है तो ग्रामीणों के सड़क निर्माण वाले हक को किसने मारा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की भागलपुर डीएम ने की समीक्षा, सभी विभागों को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…