Paris Olympics 2024 Day 13: नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर, हॉकी में दिखेगा जलवा; यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल

पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 13वां दिन है। करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें आज नीरज चोपड़ा पर रहने वाली हैं। नीरज चोपड़ा आज जेवलिन थ्रो के फाइनल में एक्शन में होंगे। एक बार फिर से अब नीरज चोपड़ा से ही गोल्ड मेडल की उम्मीदें हैं। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा आज इतिहास दोहरा सकते हैं। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम भी ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलने वाली है।

भारतीय हॉकी टीम का ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला स्पेन से होने वाला है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में जर्मनी के साथ हुआ था। जिसमें टीम इंडिया को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया से भारतीय फैंस को ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद है।

यहां देखें पेरिस ओलंपिक में आज भारत का पूरा शेड्यूल

गोल्फ

महिला व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले राउंड 2: अदिति अशोक और दीक्षा डागर (दोपहर 12:30 बजे)

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड (हीट 1): ज्योति याराजी (दोपहर 2:05 बजे)

कुश्ती

पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16: अमन सेहरावत (दोपहर 2:30 बजे)

महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16: अंशु मलिक (दोपहर 2:30 बजे)

हॉकी

पुरुषों का कांस्य पदक मैच: भारत बनाम स्पेन (शाम 5:30 बजे)

जेवलिन

पुरुष भाला फेंक फाइनल: नीरज चोपड़ा (रात 11:55 बजे)

ये भी पढ़े..

बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

Share Add as a preferred…

स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

Share Add as a preferred…