हथियार-ड्रग्स और चार आधार कार्ड… बिहार में JDU के नेता के घर पर मिला जखीरा!

अररिया में पुलिस ने जेडीयू नेता के घर से भारी मात्रा में हथियार, ड्रग्स विदेशी मुद्रा बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने जेडीयू नेता मुबारक के घर से सात आधार कार्ड बरामद किया है जो अलग-अलग नाम से है लेकिन सब पर उसकी तस्वीर है. इसके साथ ही पुलिस ने जेडीयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के घर से एक ब्लैक पर्स बरामद किया है जो बहुत गंभीर मामलों की तरफ इशारा कर रहा है. साथ ही पुलिस ने जेडीयू नेता के घर से शराब भी बरामद किया है. पुलिस की छापेमारी के बाद आरोपी जेडीयू नेता मुबारक फरार हैं।

पुलिस ने जेडीयू नेता के घर से एक पिस्टल, एक बंदूक, एक देसी कट्टा, 11 खोखा, 13 जिंदा कारतूस, 345 ग्राम ब्राउन शुगर, 3 मोबाइल के साथ कई सिम कार्ड, 15 हजार विदेशी म्यांमार की मुद्रा, सात एटीएम कार्ड, एक स्पोर्ट्स कार, दो बाइक, एक बोतल विदेशी शराब, और सात आधार कार्ड बरामद किया है. इनमें तीन आधार कार्ड अमृता कुमारी के नाम से है साथ ही चार कार्ड मुबारक के नाम पर है।

इसके साथ ही पुलिस ने जेडीयू नेता के घर से एक बिना नंबर बाली हुंडई कार भी बरामद किया है. इस कार में जेडीयू का झंडा लगा हुआ है. जेडीयू नेता का घर जो हरिपुर वार्ड संख्या एक में स्थित है पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर छापेमारी की है।

  • ये भी पढ़े..

    कौन हैं नंदन नीलेकणि? अब देश की परीक्षा व्यवस्था सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी ने सौंपी हाई पावर्ड टास्क फोर्स की कमान

    Share Add as a preferred…

    नालंदा में सनसनी: दो दिन से लापता छात्रा का शव कुएं से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *