देश के इस राज्य में वाहन-ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें; जानें कैसे हुआ हादसा

ओडिशा में घाटगांव के पास दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। एक यात्रियों से भरे वाहन की सड़क पर खड़े ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में बड़ा नुकसान हुआ है। इस सड़क हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की दर्दनाक स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वायरल हुए वीडियो में सड़क पर लाशें बिखरी हुईं नजर आ रही है। आइए जानते हैं इस हादसे की पूरी कहानी।

कैसे हुआ हादसा?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा शुक्रवार की सुबह-सुबह हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी 20 मृतक और घायल गंजम के दिगपहांडी के रहने वाले थे और वैन में सवार होकर दर्शन के लिए जिले के मां तारिणी मंदिर जा रहे थे। हालांकि, रास्ते में एनएच-20 पर एक खड़े ट्रक से वैन की टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों में से 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

घायलों का इलाज जारी

इस दुर्घटना में अब तक 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हादसे के बाद घायल लोगों को जल्दी से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा हुआ कैसे इस बात को लेकर पूरा खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। मामले को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

सीएम ने जताया दुख

ओडिशा में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी घायलों के अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे इलाज के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम ने हादसे वाली स्थान के प्रशासन से इस मामले में जानकारी भी ली है।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *