सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बलकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को सराहा गया

पटना, 15 अगस्त 2025 —79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB), पटना में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीमांत मुख्यालय (कर्पूरी ठाकुर सदन) के प्रांगण में किया गया, जहां उप महानिरीक्षक श्री बिश्वजीत कुमार पाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

उप महानिरीक्षक श्री पाल ने इस अवसर पर महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया और सभी बलकर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बलकर्मियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

पुरस्कार और सम्मान वितरण

इस विशेष अवसर पर—

  • 2 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक
  • 11 अधिकारियों/कार्मिकों को भारतीय पुलिस पदक
  • 89 बलकर्मियों को महानिरीक्षक प्रशस्ति पत्र
    से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बलकर्मियों के 27 बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और भी बढ़ गया।

अतिथियों की उपस्थिति

समारोह में उप महानिरीक्षक श्री एच. जितेन सिंह, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. अभय प्रकाश, उप महानिरीक्षक (भा. पु. से) श्री रुडोल्फ अल्वारेस सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में बलकर्मी मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    सस्पेंड IAS अभिषेक प्रकाश की बहाली: हाईकोर्ट से राहत के बाद ड्यूटी पर लौटेंगे, लेकिन जांच जार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा में शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनी ट्रक से 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading