भागलपुर : स्वतंत्रता दिवस पर टीम वी केयर ने माणिक सरकार व बरारी रिफ्यूजी कॉलोनी में किया ध्वजारोहण

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने फहराया तिरंगा, भाईचारे और एकजुटता का दिया संदेश

भागलपुर, 15 अगस्त 2025 —79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीम वी केयर ने देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए माणिक सरकार स्थित कार्यालय और बरारी रिफ्यूजी कॉलोनी में संस्था द्वारा संचालित पाठशाला में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया झंडोतोलन

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने तिरंगा फहराया।
अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता केवल हमारे अधिकारों की रक्षा ही नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों के पालन का भी संकल्प है।”

एकजुटता का संकल्प

संस्था के सचिव मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों को एकजुट होकर देशहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहयोग और एकता ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव है।

कार्यक्रम में रही बड़ी भागीदारी

इस अवसर पर अर्जित शास्वत चौबे, गौतम, कुश, आयुष, नितेश, साक्षी, अर्जित, पल्लवी, लव, अभिषेक, सुधीर चौधरी, नीरज चौधरी, चंदन, अरुण चौबे, देव पांडेय, पंकज सिंह, राजीव मिश्रा, समुज्जुअल, गौरव, सुमित, रिशांत, निरंजन सिंह, मनीषा, रिया, सोमनाथ शर्मा, रामदयाल, गोपाल मिश्र, आलोक राय, सुबोध चंदेल, विनीत, ज्ञानू, मुन्ना सिंह, मोनू ठाकुर, दीपक, अभिनव, गुड्डन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…