7468 नव नियुक्त ए.एन.एम. की पदस्थापना सूची जारी, स्वास्थ्य विभाग ने दिया योगदान का निर्देश

पटना, 30 मई।बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्यभर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 7468 नव नियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ए.एन.एम.) की पदस्थापना सूची जारी कर दी गई है। यह नियुक्तियाँ बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-07/2022 के अंतर्गत की गई हैं। सभी अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 पर औपबंधिक रूप से नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी नवनियुक्त ए.एन.एम. अभ्यर्थी अपने पदस्थापन स्थल की जानकारी विभागीय वेबसाइट के ऑफिस ऑर्डर & ट्रांसफर/पोस्टिंग मेनू से प्राप्त कर सकते हैं।

नव नियुक्त ए.एन.एम. के लिए निर्देश:

  • सभी चयनित अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ शीघ्रातिशीघ्र योगदान दें।
  • योगदान पदस्थापित संस्थान के प्रभारी अधिकारी के समक्ष सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में LPG की ‘किल्लत’ नहीं ! जिला आपूर्ति पदाधिकारी का बड़ा दावा— “गैस की कोई कमी नहीं, होम डिलीवरी से घर-घर पहुँच रहे सिलेंडर”

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के रसोईघरों…

    Continue reading
    टीएनबी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत! परवती में बंद कमरे में मिली लाश; किताबों के बीच खामोश हो गया ‘अंबो’ का लाल, कमरे में मिले उल्टी के निशान

    HIGHLIGHTS: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *