बाहुबली अनंत सिंह पर 60 से 70 राउंड गोलीबारी, हमले में बाल-बाल बचे छोटे सरकार

बिहार से इस वक्त की बहुत बड़ी जानकारी सामने आ रही है . बिहार के बाहुबली और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह पर लगभग 60 से 70 राउंड गोलीबारी की गई है. इस हमले में वह बाल-बाल बच गए. जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग सोनू-मोनू गैंग की ओर से की गई है. फायरिंग की घटना के बाद पांच थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना मोकामा के पंचमहला की बताई जा रही है.

छावनी में तब्दील गांव

जानकारी के मुताबिक, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह पर कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने जमकर फायरिंग की है. घटना के बाद नौरंगा गांव को कई थानों की पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है. बाढ़ DSP मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार पर हमला कर उनके घर पर कब्जा कर लिया.

इस मामले की जानकारी मिलते ही बाहुबली अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ गांव में पहुंचे. अनंत सिंह को अपने इलाके में आता देख सोनू और मोनू गैंग ने उन्हें रोकने के लिए फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि इस दौरान गैंगस्टर सोनू-मोनू ने 60 से 70 राउंड फायरिंग की. हमला करने के बाद दोनों भाई भाग खड़े हुए. फिलहाल गांव में भारी तनाव है.

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *