देहरादून जा रही बस में नाबालिग से 6 दरिंदों ने की बर्बरता, घटना से बिगड़ी पीड़िता की मानसिक स्थिति

दिल्ली से उत्तराखंड जा रही एक रोडवेज बस में नाबालिग लड़की के साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया। नाबालिग से इस तरह बर्बरता की गई कि उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मामले में एक्शन लिया है। पुलिस ने मामले में बस के ड्राइवर, कंडक्टर समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया है। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है और उसे रिपोर्ट का इतंजार है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता यूपी के मुरादाबाद की रहने वाली है। वारदात के बाद से ही नाबालिग की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की 12 अगस्त को दिल्ली के आईएसबीटी से उत्तराखंड रोडवेज से देहरादून पहुंची थी। आधी रात के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

वहीं घटना को लेकर देहरादून एसएसपी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। दुष्कर्म के आरोप में बस के ड्राइवर समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया गया है। फिलहाल सभी से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading
मुजफ्फरपुर की ‘गुड़िया’ ने बदली सुमेरा पंचायत की तकदीर! लाह की चूड़ियों से खादी मॉल तक का सफर; स्कूटी पर सवार होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं गांव की बेटियां

Share Add as a preferred…

Continue reading