पटना में पूजा के दौरान दीवार गिरने से 47 जख्मी

पटना के पुनपुन के श्रीपालपुर में बुधवार सुबह धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अचानक एक घर की चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में करीब 100 महिलाएं और बच्चे दब गए। इनमें 47 महिलाएं और बच्चे जख्मी हो गए। घायलों में 14 की हालत गंभीर है।

चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे महिलाओं और बच्चों को को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को पुनपुन पीएचसी भेजा। गंभीर रूप से जख्मी 14 महिलाओं को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

हादसे के तुरंत बाद संस्था की आधा दर्जन महिलाएं और दो पुरुष वहां से भागने लगे। लोगों ने मंजू देवी और आयोजनकर्ता रेणु देवी को पकड़ लिया और पिटाई की। इन्हें हिरासत में लेने की बात आ रही है।

  • Related Posts

    आरा: 3 साल बाद ‘जेल’ से बाहर आए भगवान राम: कोईलवर थाने से मुक्त हुईं 60 करोड़ की अष्टधातु मूर्तियां; नेपाल नरेश ने 300 साल पहले कराई थी स्थापना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समस्तीपुर में ‘मॉब लिंचिंग’: युवक और महिला को गोली मारने वाले बदमाश को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला; इलाके में भारी तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading