सीतामढ़ी में 4 साल की बच्ची का शराब के नशे में रेप, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

सीतामढ़ी शहर के पुनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ 35 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। सूचना के बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी ने बताया कि आरोपित युवक नेपाल के पिपरा थाना क्षेत्र का देवेंद्र पांडेय है। वह शराब के नशे में था। दो- तीन दिन पूर्व अपनी बहन के घर पुनौरा थाना क्षेत्र एक गांव में आया था।

दरवाजे पर खड़ी थी बच्ची, तभी…

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे बच्ची दरवाजे पर अकेली थी। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहा युवक वहां पहुंचा और बच्ची को दूसरी जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में गांव के लोगों ने उसे पकड़ा। वहां पहुंची महिला थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी मनोज कुमार ने क्या बताया?

एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि महिला थाने की पुलिस ने युवक ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। फिर मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। उसका इलाज चल रहा है।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *