पुल की स्थिति जर्जर ,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, फिर भी नहीं थम रहा अवैध हाइवा का परिचालन

भागलपुर:बिहार झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र पीरपैंती प्रखंड के बाखरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत पचास हजार की आबादी को मुख्य बाजार से जोडने वाली जर्जर पुल किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा हैै.जिस पुल से लगभग प्रत्येक दिन हजारों वाहन गुजरते हैं, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की दुर्घटना के मद्देनजर पुल के दोनों सिरों पर बेरकेटिंग लगाया गया था.

जिससे बडी गाड़ी पुल से ना गुजरे परंतु बेरकेटिंग तोड़ दिया गया है जिसका प्रमुख कारण अवैध रूप से, भारी वाहनों का परिचालन साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है की सरकार के राजस्व की बड़ी चोरी हो रही है।

झारखंड,मिर्जाचौकी के रास्ते बाबुपुर होते हुए बाखरपुर से पीरपैंती ओवरलोड, स्टोन चिप्स, बोल्डर, डस्ट, लिए रोजाना पचास से साठ हयबा का परिचालन रात्रि 11 बजे के पश्चात् सुबह 3 बजे के बीच होता है, ये हायबा बाखरपुर ओपी से महज़ सौ मीटर के दूरी से गुजरता है, अब देखना है की इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारी, एवं प्रतिनिधि संज्ञान में लेते हैं या नहीं.

  • ये भी पढ़े..

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *