सीतामढ़ी में 7.440 किमी सड़क चौड़ीकरण के लिए 27.04 करोड़ स्वीकृत – सम्राट चौधरी

2025-26 में पूरा होगा काम, सड़क बनेगी मजबूत और रोजगार भी मिलेंगे

पटना, 18 सितंबर।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के सिसौला-बसंतपट्टी मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 27.04 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सड़क की लंबाई 7.440 किलोमीटर होगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरा करने का लक्ष्य है। कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल सीतामढ़ी को इसके कार्यान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है। निर्माण की प्रगति की मुख्य अभियंता (अनुश्रवण) एवं मुख्य अभियंता (उत्तर) प्रतिमाह समीक्षा करेंगे।


परियोजना से होंगे फायदे

  • सड़क चौड़ी और मजबूत होने से आवागमन आसान होगा।
  • निर्माण कार्य से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
  • इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

एनडीए राज में सड़कों का नेटवर्क

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम तेजी से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि –

“लालू-राबड़ी राज के ‘गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा’ वाले दौर से निकलकर आज बिहार में शानदार और मजबूत सड़क नेटवर्क तैयार है, जो पूरे देश के लिए नजीर है।”


 

  • Related Posts

    बिहार में ‘चिराग’ का बड़ा धमाका! नई सरकार पर सस्पेंस खत्म; बोले— “नाम तय है, बस आधिकारिक घोषणा बाकी; नीतीश जी करेंगे मार्गदर्शन”

    HIGHLIGHTS: चिराग पासवान का पटना…

    Continue reading