पूर्वी चम्पारण में 29.77 करोड़ रुपये की लागत से पथ निर्माण को स्वीकृति – सम्राट चौधरी

मोतिहारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से मजुराहा पुल तक बनेगा नया पथ

पटना, 18 सितंबर।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्वी चम्पारण जिले में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, मोतिहारी से धनौती नदी के लेफ्ट बैंक स्थित मजुराहा पुल तक सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना पर 29 करोड़ 77 लाख रुपये खर्च होंगे।


परियोजना का क्रियान्वयन

  • इस परियोजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पथ निर्माण निगम करेगा।
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50% कार्य और 2026-27 में शेष कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
  • मुख्य अभियंता (अनुश्रवण) और बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन मासिक प्रगति की समीक्षा करेंगे।

सरकार का संकल्प

श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में लगातार सड़क और पुल-पुलिया नेटवर्क को मजबूत कर रही है।
उन्होंने कहा –

“2005 की तुलना में आज बिहार में ढांचागत विकास का व्यापक नेटवर्क तैयार हुआ है। बड़ी संख्या में नए पुल और चौड़ी सड़कों का निर्माण हुआ है। पूर्वी चम्पारण की यह परियोजना भी इसी कड़ी का हिस्सा है।”


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर: समाजसेवी और जेपी आंदोलन के वरिष्ठ सेनानी बीरेंद्र नारायण सिंह उर्फ मनोज माइकल को महापौर बसुंधरा लाल ने दी श्रद्धांजलि

    Continue reading
    बिहार के हर जिला मुख्यालय में खुलेगी ओलंपिक अकादमी, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज शुरू; राज्य को IT और टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी भी तेज

    Continue reading