“25 से 30, फिर से नीतीश” – जदयू का बड़ा ऐलान, 2030 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे नीतीश कुमार

पटना:बिहार की सियासत में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश सामने आया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) [JDU] ने बुधवार को अपने पटना स्थित कार्यालय के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया जिसमें लिखा गया है— “25 से 30, फिर से नीतीश”। इसका सीधा अर्थ यह है कि पार्टी नीतीश कुमार को 2025 से 2030 तक फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

जदयू नेताओं के मुताबिक, यह पोस्टर महज एक प्रचार नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश है कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी और वही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

जदयू प्रवक्ताओं की प्रतिक्रिया:

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, “बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। वह राजग का चेहरा होंगे और चुनाव के बाद बनने वाली सरकार का नेतृत्व करेंगे।”

वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने कहा, “ऐसे पोस्टरों के विचार पार्टी कार्यकर्ताओं से आते हैं, जो उन्हें पूरे शहर में और पार्टी कार्यालय के बाहर लगाते हैं। इसमें कोई भ्रम नहीं है… राजग पहले ही तय कर चुका है कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।”

निशांत कुमार का बयान:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी हाल में बयान देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। विपक्ष द्वारा उठाए गए इस सवाल पर कि भाजपा चुनाव के बाद उन्हें दरकिनार कर सकती है, निशांत कुमार ने कहा, “अमित शाह अंकल ने खुद कहा है कि पापा ही मुख्यमंत्री रहेंगे। सम्राट चौधरी जी ने भी यही बात कही है।”

सम्राट चौधरी की पुष्टि:

बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी इस बात को दोहराया कि, “राजग की अगली सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी।”

इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि जदयू और भाजपा दोनों ही अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार पर भरोसा बनाए रखने के पक्ष में हैं। “25 से 30, फिर से नीतीश” का नारा अब केवल एक पोस्टर नहीं, बल्कि बिहार की राजनीतिक दिशा का संकेत बनता जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *