बिहार में एक दिन में 15 मौतें.. पटना, भोजपुर और गोपालगंज में भीषण सड़क हादसे, 2 मासूम और 2 बाप-बेटी की गई जान

पटना।बिहार में शनिवार–रविवार की रात और सुबह सड़कें खून से लाल हो गईं। राजधानी पटना, भोजपुर (बक्सर) और गोपालगंज में हुए अलग–अलग हादसों में एक ही दिन में 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो मासूम बच्चे, एक महिला और बाप-बेटी की जोड़ी भी शामिल है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


पटना: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 की मौत

बिहटा थाना क्षेत्र के परेव टोला पुल के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

  • मो. इम्तियाज (भोजपुर)
  • मो. गुड्डु
  • मो. शहजाद
  • नाजमी परवीन (इलाज के दौरान मौत)
  • 1 साल का सफान
  • 2 साल का अल्फी

मेला देखकर लौट रहे थे

सभी लोग मनेर उर्स मेला देखकर भोजपुर लौट रहे थे।

थानाध्यक्ष अमित कुमार:
“पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, एक की इलाज के दौरान।”


पटना (घोसवरी): जुगाड़ गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत

एनएच-33 पर कारकइन गांव के पास शेखपुरा से माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे लोगों की जुगाड़ गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी।

मृतक

  • मुन्नी मांझी (35)
  • महेश मांझी (36)
  • संजय मांझी (40)

घायल

  • अशोक मांझी
  • घनश्याम मांझी

घायलों को पटना PMCH रेफर किया गया है।


भोजपुर (बक्सर): गंगा स्नान से लौटते वक्त 4 की मौत

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सभी माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर लौट रहे थे
कोहरे के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है।


गोपालगंज: बाप-बेटी की कुचलकर मौत

नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता–पुत्री को कुचल दिया।

मृतक

  • सालमगिर अंसारी (46)
  • खुशबू खातून (23)

दोनों कपड़ा खरीदकर लौट रहे थे।


पूरे राज्य में मातम

एक ही दिन में हुए इन हादसों ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी मामलों में अज्ञात वाहनों की तलाश कर रही है।

प्रशासन ने कोहरे और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    विधान परिषद में उठा बंद फैक्ट्रियों का मुद्दा, उद्योग मंत्री का बड़ा दावा—अगले सत्र से पहले लगेंगे 1000 उद्योग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading