भागलपुर : टेंपो से 129.6 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

भागलपुर, 24 अगस्त 2025। मद्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर अवर निरीक्षक नितेश कुमार के नेतृत्व में जीरो माइल थाना अंतर्गत विक्रमशिला पुल रोड पर वाहनों की जांच की जा रही थी।

इस दौरान एक संदिग्ध टेंपो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में 129.600 लीटर रॉयल गोल्ड कप विदेशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तारी और जब्ती

  • वाहन चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
  • टेंपो (निबंधन संख्या WB0C3143716) को भी जप्त कर मध्य निषेध थाना, सदर लाया गया।

मद्य निषेध विभाग का कहना है कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार में म्यूटेशन के नाम पर घूसखोरी का आरोप, राजस्व कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बगहा में उबाल, युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…