
पटना, 11 जुलाई 2025 — बिहार के करोड़ों पेंशनधारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज छह सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले 1.11 करोड़ लाभार्थियों के खाते में ₹1100 की बढ़ी हुई राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।
इस योजना के अंतर्गत ₹1227.27 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण किया जा रहा है, जिससे वृद्धजन, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन सीधे लाभान्वित होंगे। अब तक ₹400 प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन को तीन गुना बढ़ाकर ₹1100 किया गया है, जिसकी शुरुआत जून 2025 से मानी जा रही है और आज से इसका वितरण शुरू हो गया है।
इन छह योजनाओं के तहत मिलेगा लाभ:
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
- लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना
- बिहार राज्य दिव्यांग पेंशन योजना
सबसे अधिक लाभार्थी मधुबनी में, सबसे कम शेखपुरा में
- मधुबनी: ₹61.08 करोड़ | 5,53,848 लाभार्थी
- पटना: ₹57.94 करोड़ | 5,26,339 लाभार्थी
- पूर्वी चंपारण: ₹57.18 करोड़ | 5,17,711 लाभार्थी
दूसरी ओर, शेखपुरा जिले में सबसे कम लाभार्थी हैं — केवल 71,971, जिनमें ₹7.95 करोड़ का वितरण किया जाएगा।
पेंशन योजनाओं का जिलेवार ब्योरा:
1. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
- ₹552.69 करोड़ | 49.89 लाख लाभार्थी
- पूर्वी चंपारण: ₹27.70 करोड़ | 2.49 लाख लाभार्थी
- पटना: ₹23.03 करोड़ | 2.09 लाख लाभार्थी
- गया: ₹22.22 करोड़ | 2.01 लाख लाभार्थी
2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
- ₹391 करोड़ | 35.57 लाख लाभार्थी
- समस्तीपुर: ₹16.11 करोड़ | 1.46 लाख लाभार्थी
- दरभंगा: ₹16.11 करोड़ | 1.46 लाख लाभार्थी
3. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
- ₹95.25 करोड़ | 8.64 लाख लाभार्थी
- पटना: ₹8.27 करोड़ | 75,184 लाभार्थी
- गया: ₹5.13 करोड़ | 46,598 लाभार्थी
4. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
- ₹69.62 करोड़ | 6.32 लाख लाभार्थी
- मधुबनी: ₹4.09 करोड़ | 37,241 लाभार्थी
- मुजफ्फरपुर: ₹4.01 करोड़ | 36,527 लाभार्थी
5. बिहार राज्य दिव्यांग पेंशन योजना
- ₹106.24 करोड़ | 9.65 लाख लाभार्थी
- समस्तीपुर: ₹8.11 करोड़ | 76,663 लाभार्थी
- पटना: ₹5.90 करोड़ | 53,650 लाभार्थी
6. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना
- ₹12.16 करोड़ | 1.10 लाख लाभार्थी
- मधुबनी: ₹89.25 लाख | 8,114 लाभार्थी
- मधेपुरा: ₹89.18 लाख | 8,108 लाभार्थी
राज्य सरकार का उद्देश्य: सामाजिक सुरक्षा की मजबूती
सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित इन योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के माध्यम से पेंशन वितरण की यह प्रक्रिया पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक बड़ा कदम है।


