सैकड़ों समर्थकों के साथ सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने ली कांग्रेस की सदस्यता

पटना : बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का कार्यक्रम था। वाल्मीकि नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के पार्टी में आने से कांग्रेस की संगठन मजबूत होगी। वहीं इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को धन्यवाद दिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लेता हूं।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…