सुपौल में सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या

विशनपुर दौलतपुर पंचायत के वार्ड-8 में मंगलवार तड़के तीन बजे घर में सोए सर्राफा कारोबारी को बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए दरभंगा ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि चित नारायण स्वर्णकार का 28 वर्षीय पुत्र सिन्टू कुमार पत्नी ज्योति कुमारी के साथ घर में सोया था। मंगलवार तड़के तीन बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर ज्योति की नींद खुली। ज्योति के शोर मचाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और सिन्टू के सिर से खून निकलता देखकर उसे इलाज के लिए दरभंगा लेकर रवाना हो गए।

रास्ते में ही सिन्टू ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ सुरेन्द्र मंडल ने बताया कि युवक के सिर में गोली लगी है। घटना की जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *