सुपर एक्सप्रेस के शौचालय में रखे थे 10 प्लास्टिक के पैकेट, निकला गांजा

रेल जीआरपी पुलिस ने शनिवार को जमुई स्टेशन पर ट्रेन जांच के दौरान 18183 टाटानगर से बक्सर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस से लावारिस हालत में रखे दो बड़े प्लास्टिक के झोले से 16.534 किलो गांजा बरामद किया है। रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव ने बताया कि शनिवार को सुपर एक्सप्रेस जमुई स्टेशन पर लगभग तीन बजकर 36 मिनट पर पहुंची।

जिसके बाद मेरे नेतृत्व में सिपाही अखिलेश कुमार, जितेश कुमार और विकास कुमार के साथ उक्त ट्रेन के बोगी की जांच की गई। इस दौरान सामान्य कोच के शौचालय के समीप एक ट्राली बैग और एक बैग लावारिस अवस्था में पाया गया। बैग के बारे में यात्रियों से पूछताछ की गई तो सभी ने अनभिज्ञता जाहिर की।

बैग को ट्रेन से उतारकर जब उसकी जांच की गई तो उससे पीले रंग के प्लास्टिक में पैक अलग-अलग पैकेट से 16.534 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading